देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी करेगा दो अक्टूबर को बस्तियों में वितरण कार्यक्रम

आगामी दो अक्टूबर को गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की ओर से डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में ज़रूरतमंदों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा|  मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग की ओर से दो अक्टूबर […]

आगामी दो अक्टूबर को गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की ओर से डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न बस्तियों में ज़रूरतमंदों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा| 

मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग की ओर से दो अक्टूबर को  डोनेशन ड्राइव आयोजित की जा रही है| इस दौरान प्रेमनगर, सुद्धोवाला और भाऊवाला के अंतर्गत पड़ने वाली बस्तियों में वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें सभी ज़रूरतमंदों को खाद्य सामग्रियों सहित कपडे, कम्बल, बच्चों को कॉपी और पुस्तकों का वितरण किया जाएगा| कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डीन इनोवेशन एंड डेवलपमेंट प्रोफ़ेसर डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि वितरण कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य है कि मिलकर एक अच्छे बदलाव के लिए पहला कदम बढ़ाया जाए और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए दो अक्टूबर को डोनेशन ड्राइव आयोजित की जा रही है| हमारा सभी से अनुरोध है कि मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं|

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts