बड़ी खबर : वन दरोगा भर्ती घोटाले में हरिद्वार का आरोपी गिरफ्तार। मोटी रकम लेकर करवाई नकल

उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटालों में एसटीएफ द्वारा आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने वन दरोगा भर्ती घोटाले मामले में हरिद्वार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वन दरोगा भर्ती घोटाले मामले में नौ आरोपी […]

उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटालों में एसटीएफ द्वारा आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने वन दरोगा भर्ती घोटाले मामले में हरिद्वार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वन दरोगा भर्ती घोटाले मामले में नौ आरोपी नामजद हैं। जिसमें से एक आरोपी सचिन कुमार निवासी तेलीवाला, शिवदासपुर, हरिद्वार को एसटीएफ ने   गिरफ्तार कर लिया।

सचिन हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन सा अभ्यर्थी कहां पर बैठा हुआ था।यही जानकारी उसने दलालों को दी थी। परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी। 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts