एक्शन : महिला यात्री से छेड़छाड़ करने पर चालक सस्पेंड और परिचालक बर्खास्त

हल्द्वानी। बीते दिनों महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया और परिचालक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की […]

हल्द्वानी। बीते दिनों महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया और परिचालक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।

परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दे कि, तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या UK07PA2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहा था।

बताया जाता है कि, इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया।

इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया था। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक ने माफी मांगते हुए मामला शांत हुआ।

मामले की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक तरनजीत सिंह की सेवाएं समाप्त करते हुए चालक कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने साफ कहा कि, निगम की छवि को घूमिल करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts