खुलासा : पहाड़ो में पट्टी पटवारी लगा रहे सरकार को चूना। स्टाम ड्यूटी में बड़ा घोटाला

अनुज नेगी पौड़ी।जब सरकार के ही कर्मचारी सरकार को चूना लगा दे दो सरकार का राजस्व कैसे में बढेगा। पहाड़ो में पट्टी पटवारियों की मिलीभगत से भूमाफिया सरकार को चूना लगा रहे है,जिसके कारण राजस्व को लाखों का स्टाम ड्यूटी में भारी नुकसान हो रहा है। ताजा मामला जनपद पौड़ी की सबसे भृष्ट तहसील लैंसडौन […]

अनुज नेगी

पौड़ी।जब सरकार के ही कर्मचारी सरकार को चूना लगा दे दो सरकार का राजस्व कैसे में बढेगा।

पहाड़ो में पट्टी पटवारियों की मिलीभगत से भूमाफिया सरकार को चूना लगा रहे है,जिसके कारण राजस्व को लाखों का स्टाम ड्यूटी में भारी नुकसान हो रहा है।

ताजा मामला जनपद पौड़ी की सबसे भृष्ट तहसील लैंसडौन का है।लैंसडौन तहसील के ग्राम कलड़ूंगा (धोबीघाट) पट्टी सीला 01 में कोटद्वार निवासी संजय सतीजा ने 0.116 है0 यानी 1660 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। 

जिसमे पट्टी पटवारी द्धारा उक्त भूमि में दूरी प्रमाण पत्र में 02 आम के पेड़ और 03 चीड़ के पेड़ दर्शा कर कुल 05 पेड़ो की स्टाम ड्यूटी जमा की गई।

जबकि उक्त भूमि में पूरा फल दार बगीचा है।और जसमे 15 से 20 पेड आम के व अमरूद,चीड़ ओर  सफेदा के हरे भरे पेड मौजूद है।

जिसका लाखो रुपये स्टाम ड्यूटी चुकानी पड़ेगी। 

मगर पट्टी पटवारी की भूमाफियों पर महेरबानी कुछ अलग ही दर्शा रहा है।

 क्या लैंसडौन तहसील में भूमाफिया प्रशासन की जेबों को गर्म करके रहते है। जिसके कारण  प्रशासन के अधिकारी सरकार को चूना लगा रहे है।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब तक ऐसे मामलों पर कब तक संज्ञान लेगा,या पट्टी पटवारी ऐसे ही सरकार को चूना लगाते रहेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts