बड़ी खबर : 7 साल पुरानी दरोगा भर्ती की होगी जांच। विजिलेंस को मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी घोटाले के बाद लगातार नए नए घोटाले निकल कर सामने आए थे, जिसमें से एक घोटाला दरोगा भर्ती का भी था। सरकार ने आवेश दरोगा भर्ती घोटाले में भी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।  उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने विजिलेंस विभाग की पत्र लिखकर कहा कि […]

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी घोटाले के बाद लगातार नए नए घोटाले निकल कर सामने आए थे, जिसमें से एक घोटाला दरोगा भर्ती का भी था।

सरकार ने आवेश दरोगा भर्ती घोटाले में भी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

 उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने विजिलेंस विभाग की पत्र लिखकर कहा कि उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को परीक्षा से पहले ही लीक कर/ OMR शीट से छेड़छाड़ कर लाभ पहुंचाए जाने संबंधी प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए।

दारोगा भर्ती परीक्षा अप्रैल 2015 में हुई थी और जून 2015 में रिजल्ट जारी किया गया था जिसमें नकल माफिया द्वारा पेपर लीक और ओएमआर शीट से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे।

यह परीक्षा 2015-16 में उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक के 339 पदों पर पंतनगर कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा भर्ती परीक्षा कराई गई थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दरोगा भर्ती घोटाले के नकल माफिया सरकार के शिकंजे में फंस पाएंगे।

 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts