सावधान : इन 3 जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल। भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 अक्टूबर दिन शनिवार को भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जारी किया है,जिसके चलते इन जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक […]

मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 अक्टूबर दिन शनिवार को भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जारी किया है,जिसके चलते इन जिलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है ।

 बागेश्वर के जिला अधिकारी रीता जोशी ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 8 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में संचालित समस्त शिक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला अधिकारी डॉ विजय कुमार जगदाले पौड़ी ने भी मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 8 अक्टूबर शनिवार को जनपद के समस्त शासकीय अर्ध शासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts