नाराज होकर घर से निकली महिला को पुलिस ने 3 घंटे में किया सकुशल बरामद

रिपोर्ट ललित बिष्ट अल्मोड़ा  परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई महिला को जंगलों में कांबिंग कर 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। एक व्यक्ति द्वारा थाना दन्या में सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अपने सुसराल वालों से नाराज़ होकर कही चली गई है और कुछ अनहोनी की आशंका है।  प्रदीप […]

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा 

परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई महिला को जंगलों में कांबिंग कर 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

एक व्यक्ति द्वारा थाना दन्या में सूचना दी गई कि उनकी पुत्री अपने सुसराल वालों से नाराज़ होकर कही चली गई है और कुछ अनहोनी की आशंका है।

 प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को टीम गठित कर गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामद करने को निर्देशित किया गया। 

 विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा 02 टीमें गठित कर डायल 112 टीम को साथ लेकर तत्काल  गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू कर दी।

        गठित टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जानकारी ली गई, कुछ पता नहीं चल पाया। धौलादेवी के जंगलों में कांबिंग करते हुए महिला की तलाश की गई। 

   अंततः गठित टीमों के दो-तीन घंटे की कांबिंग के पश्चात अथक प्रयास से गुमशुदा महिला को धौलादेवी के जंगल से सकुशल बरामद कर  उसके पिता जी के सुपुर्द किया गया।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts