बड़ी खबर : संयुक्त सचिव लेखा कन्याल हुए सस्पेंड

संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया ।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने UKSSSC के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।

इस भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी, जिसके पुख्ता प्रमाण भी सामने आए थे।  भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद शनिवार को एसटीएफ ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था।  

कन्याल वीपीडीओ भर्ती घोटाले के समय UKSSSC में सचिव के पद पर तैनात थे।वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts