पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन। आधी रात को किए थे अयोध्या की फाइल में साइन।

October 14, 2022
in पर्वतजन
पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन। आधी रात को किए थे अयोध्या की फाइल में साइन।
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं  वरिष्ठ नेता केदार सिंह फोनिया का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें केदार सिंह फोनिया ने वर्ष 1991 में भाजपा से राजनीति में प्रवेश किया। 

1992 में यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री थे। इस दौरान पहली बार यूपी सरकार ने राममंदिर के लिए 2.77 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी। तब उस फाइल पर बतौर पर्यटन मंत्री फोनिया ने ही हस्ताक्षर किए थे।

इसके बाद सन् 1993 और सन् 1996 में वे लगातार विधानसभा चुनाव जीते। नव – गठित राज्य की अन्तिरिम सरकार में वे पर्यटन और उद्योग मंत्री रहे। वर्ष 2002 का चुनाव वे हारे परन्तु वर्ष 2007 को वे पुनः विधायक निर्वाचित हुए। 

भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए चमोली के निर्दलीय विधायक राजेंद्र भंडारी और यूकेडी का समर्थन लिया था और भंडारी और देवप्रयाग विधायक दिवाकर भट्ट को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। 

2007 में निर्वाचित होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिल पायी थी।

वर्ष 2012 में टिकट न मिलने पर फोनिया चुनाव लड़े और हार गए थे।2019 में वापस भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्होंने पीएम मोदी के विजन और उनके कार्यों की तारीफ की। 

भुवन चंद्र खंडूरी से नाराजगी।

केदार सिंह फोनिया की पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से नाराजगी की वजह बताई जाती है कि खंडूड़ी सरकार की कैबिनेट में फोनिया को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। कुल मिलाकर फोनिया को उम्मीद थी कि उनका बालसखा उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाएगा परंतु ऐसा नहीं हो सका।

 इसके अलावा केदार सिंह फोनिया ने हरक सिंह के चुनाव प्रचार में जाकर सभी को चौंका दिया था। उनको यह लगता था कि एक मात्र हरक सिंह ही हैं जो खंडूरी को सियासत की पिच पर पटखनी दे सकते हैं।

वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा ने फोनिया को टिकट नहीं दिया  लगातार हो रही उपेक्षा से नाराज फोनिया ने उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का दामन थामा। वह भंडारी के खिलाफ चुनाव लडे़, लेकिन हार गए।

कुछ समय बाद ही फोनिया आप में शामिल हो गए थे। आप ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया था। लेकिन वे चुनाव नहीं लड़े।

जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे के कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी ने भाजपा के साथ बहुत बड़ा कपट छल किया है।

2019 में त्रिवेंद्र रावत सरकार में घर वापसी कर  भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्होंने पीएम मोदी के विजन और उनके कार्यों की तारीफ की।यही नहीं, फोनिया के साथ पूर्व आइएएस सुबर्धन साह व एमसी उप्रेती ने भी भाजपा का दामन  थामा था।


Previous Post

एनजीटी ने राजाजी नेशनल पार्क की चिल्ला रेंज में अवैध प्रतिष्ठानों को बंद करने दिया निर्देश

Next Post

खुलासा : लैंसडौन वन प्रभाग के बेशर्म अधिकारियों की आने वाली दीपावली। विभाग के दैनिक वेतन भोगियों को नही मिला 17 माह से वेतन।वेतन को लेकर दैनिक वेतन भोगियों की दीपावली होगी फीकी

Next Post
खुलासा : लैंसडौन वन प्रभाग के बेशर्म अधिकारियों की आने वाली दीपावली। विभाग के दैनिक वेतन भोगियों को नही मिला 17 माह से वेतन।वेतन को लेकर दैनिक वेतन भोगियों की दीपावली होगी फीकी

खुलासा : लैंसडौन वन प्रभाग के बेशर्म अधिकारियों की आने वाली दीपावली। विभाग के दैनिक वेतन भोगियों को नही मिला 17 माह से वेतन।वेतन को लेकर दैनिक वेतन भोगियों की दीपावली होगी फीकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!