भाजपा द्वारा अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में टिहरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के द्वारा कांग्रेसजनों तथा महिलाओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में टिहरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उनका पुतला दहन किया।उन पर मातृशक्ति के अनादर का आरोप लगाया।

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए नई टिहरी चौराहे पर एकत्रित हुए तथा जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदेश प्रभारी के पुतले को आग के हवाले किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि भाजपा के नेताओं की मानसिकता उनके बयानों से समय-समय पर प्रदर्शित होती रहती है।लगातार मिल रही जीत के घमंड ने उनकी मानसिकता को तुच्छ बना दिया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति कभी भी भाजपा की मानसिकता अच्छी नहीं रही।दुष्यंत कुमार के इस बयान से पूर्व भी भाजपा विधायक बंशीधर भगत के द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान में बहुत ही निकृष्ट शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने सवाल किया जहां भी महिलाओं के प्रति हिंसा बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, ऐसा क्यों होता है कि उन अपराधियों के संबंध भाजपा एवं उसके नेताओं से निकल जाते हैं।

श्री नौडियाल ने कहा की मां बेटियों का अपमान करने वाले प्रतिनिधियों को बख्शा नहीं जाएगा तथा कल उक्त नेता के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुतला दहन करने वालों में नई टिहरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली,कुलदीप पंवार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम भट्ट ,प्रदेश महासचिव लखबीर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी मान सिंह रौतेला, किशोर सिंह मंद्रवाल ,मेहरबान सिंह नेगी, प्रदीप रावत, शैलेन्द्र कान्त, पंकज चौहान, शंभू सिंह भंडारी,जमीर अहमद नफीस खान, अमन राणा, सौरभ रावत, गौरव नेगी आदि शामिल रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts