बड़ी खबर : पति ने पत्नी का गला घोटकर की हत्या

उत्तराखण्ड में आय दिन अपराधो की खबरे सामने आती रहती है। थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जो खबर सामने  आ रही है दिल दहला देने वाली है। खबर रूद्रपुर से सामने आ रही है जहा पर एक युवक ने अपनी ही पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी।  इस दौरान उसकी माँ […]

उत्तराखण्ड में आय दिन अपराधो की खबरे सामने आती रहती है। थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जो खबर सामने  आ रही है दिल दहला देने वाली है।

खबर रूद्रपुर से सामने आ रही है जहा पर एक युवक ने अपनी ही पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी। 

इस दौरान उसकी माँ सुदामा देवी छत पर अन्य किरायेदारों के साथ थी।

राकेश अपनी माँ सुदामा को बुलाकर लेकर नीचे आया और गला घोंट कर उसको भी मारने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने युवक की मां ने हल्ला मचाया जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसकी जान बच गई। तभी राकेश पड़ोसियों पर भी हमलावर हो गया। लोगों ने घेरकर उसको पकड़ कर बांध लिया।

वहीं घायल सुदामा देवी व मीरा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन ही राकेश अपनी माँ सुदामा देवी व पिता राजेन्द्र प्रसाद के साथ मायके से समझौता होने के बाद पत्नी को लेकर आया था। बुधवार सुबह राकेश ने पत्नी मीरा का गला घोंट कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी राजा कॉलोनी का विवाह दो जून को मीरा पुत्री ओम प्रकाश निवासी नारायण कॉलोनी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जिस कारण मीरा शादी के बाद ज्यादातर मायके में ही रहने लगी।

हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प सुंदरम शर्मा व आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा वोहरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

 विवाह को चार माह का समय होने के कारण मजिस्ट्रेट की देख रेख में पंचनामा भरा जाएगा।

Also Read This

Bank Strike 2026: पाँच दिन तक बंद रहेंगे बैंक! अभी निपटा लीजिए जरूरी काम

Bank Strike September 2026: देशभर के बैंक कर्मचारियों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर...

Gold-Silver Price Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी; जानिए MCX का ताजा भाव

MCX Market Update: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के वायदा भाव में हलचल देखने को मिली।...

Related Posts