बड़ी खबर : दिवाली की छुट्टियों के बाद भी स्कूल में पहुंचना प्रिंसिपल और शिक्षको को पड़ा भारी l हुए निलंबित

दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामला उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर का है l शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर […]

दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

मामला उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर का है l शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र लौट गए थे।

इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था।

शिक्षकों की इस लापरवाही के चलते विभाग द्वारा प्रधानाचार्य और शिक्षकों को निलंबित कर शिक्षा विभाग के जनपद मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की आदेश भी जारी किए थे।

 विभाग द्वारा इस मामले की सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई l

 

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts