गजब हाल : मास्टर जी पंडताई मे व्यस्त स्कूल जाए भाड़ में l उनकी पत्नी उनसे भी आगे l

रिपोर्ट इंद्रजीत असवाल रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल   पलायन के कारण लगातार पहाड़ खाली होते जा रहे हैं,पलायन का जो मुख्य कारण है वो है शिक्षा l शिक्षा के कारण ही सबसे ज्यादा पलायन हुआ है l   पहाड़ो में मास्टर साहब मनमर्जी से स्कूल चलाते जब चाहा बन्द किया जब चाहा खोल दिया l   […]

रिपोर्ट इंद्रजीत असवाल रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल

 

पलायन के कारण लगातार पहाड़ खाली होते जा रहे हैं,पलायन का जो मुख्य कारण है वो है शिक्षा l शिक्षा के कारण ही सबसे ज्यादा पलायन हुआ है l

 

पहाड़ो में मास्टर साहब मनमर्जी से स्कूल चलाते जब चाहा बन्द किया जब चाहा खोल दिया l

 

ताजा मामला जनपद पौड़ी के ब्लॉक रिखणीखाल के बनगढ़ प्राथमिक विद्यालय का है, यहाँ इसी गांव के अध्यापक योगेश ध्यानी तैनात है l

ग्रामीणों के अनुसार योगेश ध्यानी पंडिताई करते हैं जिसके कारण लगातार शादियों व भागवत कथा करने में व्यस्त रहते हैं, जिस दिन उनके पास पाठ पूजा रहती है वो स्कूल बन्द करके निकल जाते हैं l दूसरी बात ये है कि मास्टर जी की अपनी निजी गाड़ी है, कभी बुकिंग आदि मिलती है तो मास्टर जी स्कूल बन्द करके बुकिंग बजाने चले जाते हैंl 

 

आज जब हमारी टीम मौके पर पहुची तो पता चला कि स्कूल में ताले पड़े हैं, जबकि आज कोई भी सरकारी अवकाश नही हैl हमारे द्वारा जब मास्टर साहब से पूछा गया तो उनका कहना था कि वे अपने विवेक से कभी भी छुट्टी कर सकते हैंl आज भी उन्होंने विवेक से छुट्टी कर रखी हैl साथ में उनकी पत्नी ने भी आंगनबाड़ी केंद्र को बन्द किया है l

आपको बता दें कि कुछ ही समय पूर्व यहाँ से कक्षा 4 का विद्यार्थी रामनगर के किसी विद्यालय में प्रवेश के लिए गया, जब उसका इंटरव्यू हुआ तो उसे वहाँ पहली क्लास में रखा गया l

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्कूल में शिक्षा का स्तर कितना अच्छा हैl

अब सबसे अहम बात है कि मास्टर जी की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है वो भी पतिदेव से आगे है l आज उनके द्वारा भी आंगनबाड़ी केंद्र को बन्द किया गया है सेम उपरोक्त हिसाब उनका भी हैl

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts