बड़ी खबर : UKSSSC पूर्व अध्य्क्ष और पूर्व सचिव को नहीं मिली कोर्ट से राहत

UKSSSC परीक्षा घोटाले मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत और मनोहर लाल कन्याल को कोर्ट से राहत नहीं मिली।

अभियुक्त डा0 रघुवीर सिंह रावत, डा0 मनोहर सिंह कन्याल ने जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाला था जिसके विरोध में एसटीएफ द्वारा अभियुक्त जनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य और प्रभावी पैरवी के चलते दोनों को कोर्ट से राहत नहीं मिली।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में हुई धाधंली में सर्तकता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0 संख्या-1/2020 धारा 420, 465, 467, 468, 471, 409, 201, 120 बी, भा0द0वि एवं धारा 13(1)डी सपठित धारा 13(2) भ्र0नि0अधि0 जिसकी विवेचना उत्तराखण्ड शासन के आदेश से वर्तमान में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा की जा रही है। उक्त अभियोग में श्रीमान SSP एसटीएफ़ के निर्देशन में एसटीएफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डा0 रघुवीर सिंह रावत, तत्कालीन सचिव डा0 मनोहर सिंह कन्याल सहित 12 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts