बड़ी खबर : 2 महीने से घर से लापता हैं 18 वर्षीय दुर्गेश थपलियाल । परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

उत्तराखंड का एक 18 वर्षीय लड़का घर से लापता हो गया, जिसकी खोजबीन के लिए परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

दुर्गेश थपलियाल पुत्र धनी राम थपलियाल उम्र 18 वर्ष निवासी दून यूनिवर्सिटी रोड केदारपुर नियर बाईपास पुलिस चौकी थाना नेहरू कालोनी देहरादून दिनांक 11 सितंबर 2022 को 2:00 am घर से बिना बताए कही चला गया है, जो अभी तक घर वापस नहीं आया है | यह बालक 11सितंबर 2022 को 5:15am पर हरिद्वार बस अड्डे पर दिखा,जिसका उसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस को भी सूचना के अनुसार दुर्गेश थपलियाल की पिता ने सुबह 6:00 बजे उठने के बाद देखा कि उनका बेटा दुर्गेश्वर थपलियाल घर पर नहीं है। काफी ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, उसके बाद सीसीटीवी द्वारा पता चला कि रात 1: 53 मिनट पर घर की दीवार से कूदता देखा गया। उसके बाद 2: 47 मिनट पर कारगी चौक से आईएसबीटी की ओर पैदल जाता हुआ देखा गया। उसके बाद 3:06 मिनट पर आईएसबीटी स्टैंड पर देखा गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts