विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर बंद कर दिया जाएगा कोर्स – कुमाऊं विश्वविद्यालय

विशाल सक्सेना हल्द्वानी  कुमाऊं विश्वविद्यालय में अगर किसी कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या कम होगी तो कोर्स बंद कर दिया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। गुरुवार को कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में विवि प्रशासनिक भवन में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कई […]

विशाल सक्सेना

हल्द्वानी

 कुमाऊं विश्वविद्यालय में अगर किसी कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या कम होगी तो कोर्स बंद कर दिया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। गुरुवार को कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में विवि प्रशासनिक भवन में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कई फैसले लिए गए।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने फैसले लिया है कि अगर किसी स्नातक कोर्स में 20 से कम विद्यार्थी एवं परास्नातक पाठ्यक्रम में 15 से कम विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं तो ऐसे कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। वहीं अगर किसी कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या कम रहती है और किसी संस्थान, महाविद्यालय स्तर पर संचालित किए जाते हैं तो उसके लिए संबंधित महाविद्यालय, संस्थान ही जिम्मेदार होगी।

इसके अलावा बैठक में फैसले लिया गया कि विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष या अंतिम विषम सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क के साथ ही डिग्री शुल्क भी जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने फैसला किया है कि विद्यार्थियों को अंकतालिका के साथ ही डिग्री भी दी जाएगी। इसी के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों की मुद्रित उपाधियों को उनके लिखे गए घर के पते पर डाक से प्रेषित किया जाएगा, इस फैसले के बाद विद्यार्थी विश्वविद्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से बच पाएंगे।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts