बड़ी खबर : आठवीं के छात्र की स्कूल में मौत l परिजनों ने शिक्षकों पर लगाए मारपीट के आरोप

रुद्रपुर में आठवीं कक्षा के छात्र की स्कूल में मिड डे मील लेने के लिए भोजन की लाइन में लगे समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।छात्र के परिजनों ने शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

रुद्रपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 12 वर्षीय मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता गोविंद बल्लभ पंत स्कूल में आठवीं का छात्र था। सोमवार को वह अपने स्कूल गया था, जहां मिड डे मील भोजन खाने के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

छात्र मिड डे मील का भोजन लेने लाइन में खड़ा था, जहां वह गश खाकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद उसे तहसील रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

छात्र के पिता का कहना है कि मेरे बेटे के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इससे साफ पता चलता है कि उसके साथ मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हम आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts