ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड शासन द्वारा आज सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गयाl इस कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगीl

पढ़िए कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    1. जमरानी बांध बनने से प्रभावित हो रहे 1326 परिवारों को किया जाएगा पुनर्वास।
    2. पशुपालकों को कैबिनेट बैठक से मिली राहत,कौशल विकास में रोजगार देने वाली कंपनियों को चार चरण में किया भुगतान।
    3. हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर लगी मुहर।
    4. उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून होगा यूपी से सख्त, संगेय अपराध में किया गया शामिल, अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान, विधानसभा में लाया जाएगा विधेयक
    5. चंपावत में खोला जाएगा नया RTO ऑफिस।
    6. उत्तराखंड दुकान एवं स्थापन 2022 प्रख्यापन को मंजूरी।
    7. आवास नीति में संसोधन।
    8. नियोजन में RWD कार्यदायी संस्था की लिमिट बढ़ाई गई।
    9. कई विभागों की सेवा नियमावली से हो सकता है संशोधन।
    10. आवास नीति में संसोधन को कैबीनेट से मंजूरी।
    11. कौशल विकास योजना की नियमेवाली में संसोधन।
    12. भूसा ओर शैलेश पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाया गया,भूसे पर 50 प्रतिशत सब्सिडी, ओर शैलेश पर 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगीl
    13. उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम में संशोधन करवा की सजा खत्म की गई अर्थदंड का प्रावधान किया गया
    14. श्रीनगर नगर निगम और नगर पालिका विवाद को लेकर सब कमेटी का गठन, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल होंगे कमेटी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और चंदन रामदास कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल
    15. एडिशनल सब इंस्पेक्टर के पद को स्वीकृत किया गया 4200 ग्रेड पेय के साथ,
    16. 29 नवंबर से उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा
    17. केदारनाथ धाम में ॐ मूर्ति की स्थापना होगी
    18. कूड़ा फेंकना अधिनियम लागू किया गया
    19. अपणी सरकार पोर्टल के लिए रिक्रूटमेंट प्रस्ताव को मंजूरी
    20. जल विद्युत परियोजनाओं के लिए टीएचडीसी और ujvnl के बीच उपकरण बनाए जाएंगे
    21. राज्य में 4G मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर के लिए 2000 वर्ग गज भूमि निशुल्क दी जाएगी
    22. नजूल भूमि विधायक 2021 को वापस लिया गया, संशोधित विधेयक सदन में लाया जाएगा
    23. अग्निशमन नियमावली को कैबिनेट ने दी अनुमति

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts