बिहार कैडर के चमोली घेस बग्जी बुग्याल ट्रेक पर आए पीसीएस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

रिपोर्ट / गिरीश चन्दोला स्थान / चमोली   चमोली देवाल विकासखंड के अंतर्गत घेस के बगजी बुग्याल ट्रेक  पर ट्रेकिंग करने आए बिहार कैडर के युवा पीसीएस अधिकारी की हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार कैडर […]

रिपोर्ट / गिरीश चन्दोला

स्थान / चमोली

 

चमोली देवाल विकासखंड के अंतर्गत घेस के बगजी बुग्याल ट्रेक  पर ट्रेकिंग करने आए बिहार कैडर के युवा पीसीएस अधिकारी की हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार कैडर के 71 पीसीएस ऑफिसर उत्तराखंड में शैक्षणिक भ्रमण के लिए आए हुए हैं। इसके तहत गत सोमवार को 36 पीसीसी आफिसरो का दल लोहाजंग,भैकलताल, ब्रहमताल के भ्रमण पर हैं। जबकि 35 सदस्यों का दल इस वर्ष घोषित ट्रक दा ईयर  घेस,बगजी,नागाड़ ट्रेक के भ्रमण पर हैं। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को दल घेस से बगजी बुग्याल गया यही पर दल ने रात्रि विश्राम किया।आज सुबह अचानक 31 वर्षीय पीसीएस आफिस विवेक कुमार का नाश्ता करने के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया।जिस पर उनके साथ चल रहें गाइड घोड़े,खच्चरो की मदद से किसी तरह से घेस लेकर आए। 

आपातकालीन सेवा 108 के विलंब से पहुंचने पर दल के गाइड अपने वाहन से उन्हें लेकर देवाल के लिए चलें रास्ते में 108 सेवा के मिलने पर युवा आफिसर को उसमें सिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र देवाल लाया गया। जहां पर पीएचसी प्रभारी डॉ शहजाद अली ने आफिसर को मृत घोषित कर दिया।चिकित्सक डॉ अली ने बताया कि आफिसर की रस्ते में ही कही मौत हो गई थी।उसे मृत अवस्था में चिकित्सालय लाया गया।पीसीएस ऑफिसर की आक्समिक मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।इस ट्रेकिंग दल के साथ चल रहे टीटीएच के गाइड शिवम ने बताया कि पीसीएस ऑफिसर विवेक कुमार पटना के रहने वाले हैं और इस समय वे सीनियर डिप्टी कलेक्टर मुजफ्फरपुर में तैनात थे।

 

 इधर पटवारी प्रमोद नेगी,नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि पीसीएस आफिसर का स्वास्थ्य अचानक खराब होने की जानकारी उन्हें मिल गई थी। प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने उचित स्वास्थ्य उपचार के लिए हैलीकॉप्टर से हाईसेंटर भेजे जाने की संभावनाओं को देखते हुए देवाल फिल्ड में हैलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था कर ली गई थी। किंतु अधिकारी के रास्ते में ही मृत्यु हो गई हैं।

 

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts