बड़ी खबर : इंटर की छात्रा को सोशल मीडिया पर मिले मेरठ के युवक से हुआ प्यार l घर से भागकर पहुंची हल्द्वानी l पुलिस ने पकड़ा

बागेश्वर की एक किशोरी सोशल मीडिया पर मिले युवक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए घर से भाग आई। वो हल्द्वानी में प्रेमी से मिली और उसके संग जाने की प्लानिंग करने लगी।  हालांकि किशोरी युवक के साथ जा पाती इससे पहले ही परिजनों ने पुलिस की मदद […]

बागेश्वर की एक किशोरी सोशल मीडिया पर मिले युवक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए घर से भाग आई। वो हल्द्वानी में प्रेमी से मिली और उसके संग जाने की प्लानिंग करने लगी। 

हालांकि किशोरी युवक के साथ जा पाती इससे पहले ही परिजनों ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया। थाने में किशोरी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो प्रेमी संग जाने की बात पर अड़ी रही। 

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर की रहने वाली एक किशोरी इंटर की छात्रा है। कुछ समय पहले वो सोशल मीडिया के जरिए मेरठ निवासी युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। उन्होंने घर से भागकर शादी करने की योजना भी बना ली। 

सोमवार को किशोरी कोचिंग जाने की बात कहकर अपने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।कुछ देर में किशोरी के कपड़े घर में नहीं दिखाई दिए तो परिजन माजरा भांप गए। किशोरी की खोजबीन शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। जांच हुई तो किशोरी की मोबाइल लोकेशन हल्द्वानी में मिली। इसके बाद परिजन भी उसकी खोजबीन में हल्द्वानी पहुंच गए। 

हल्द्वानी में रोडवेज बस अड्डे पर मेरठ निवासी युवक पहले से किशोरी का इंतजार कर रहा था। जहां पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों को कोतवाली लाई तो किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। परिजनों और पुलिस ने समझाया, लेकिन किशोरी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts