आप के छात्र युवा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष बने गौरव कपूर

देहरादून। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी बीते विधानसभा चुनावों के पहले से ही सक्रिय है। संगठन को मजबूत करने में आलाकमान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। पार्टी में युवाओं की सक्रियता को देखते हुए बीते दिनों कई बदलाव हुए जिनका नतीजा पंचायत चुनाव में भी देखने को मिला।   इसी क्रम में हाल […]

देहरादून। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी बीते विधानसभा चुनावों के पहले से ही सक्रिय है। संगठन को मजबूत करने में आलाकमान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। पार्टी में युवाओं की सक्रियता को देखते हुए बीते दिनों कई बदलाव हुए जिनका नतीजा पंचायत चुनाव में भी देखने को मिला।

 

इसी क्रम में हाल ही में पार्टी संगठन ने आम आदमी पार्टी के पूर्व युवा महासचिव गौरव कपूर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही कविद्र शाही जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़, राजवीर सिंह सिब्बल जिलाध्यक्ष नैनीताल और अमनदीप को जिलाध्यक्ष हरिद्वार बनाया है। 

 

पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी को देखते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन का विशेष आभार व्यक्त किया है। 

 

इस दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष गौरव कपूर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय है। युवाओं की सदस्यता भी लगातार बढ़ती जा रही है। आम जनता का भरोसा भी अन्य दलों से हटकर आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। अब आने वाले निकाय चुनावों में आप के पार्षद भी पूरे प्रदेश में जीत कर आएंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में इस बार आप की सरकार होगी। पार्टी ने जो मुझे अहम जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसके लिए पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ और संगठन को मजबूती प्रदान करने में पूरा सहयोग करूंगा।

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts