बड़ी खबर : एसडीएम ने 12 सरकारी विभागों में मारा छापा l 26 कर्मचारी मिले नदारद

हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया  जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले ।  एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा । एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग […]

हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया  जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले । 

एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा । एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गएl

एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को लिखा है,वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts