बड़ी खबर : 20 करोड़ वित्तीय अनियमितता मामले में फंसी दमयंती रावत l विभाग कर रहा कार्यवाही की तैयारी

उत्तराखंड शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारी दमयंती रावत को वित्तीय नियमों को ताक पर रख 20 करोड़ के हस्तांतरण मामले में दोषी पाया है, जिसके बाद उन पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही हैl दमयंती रावत के ऊपर 20 करोड़ की धनराशि को बिना किसी सक्षम स्तर से अनुमति लिए कर्मचारी राज्य बीमा […]

उत्तराखंड शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारी दमयंती रावत को वित्तीय नियमों को ताक पर रख 20 करोड़ के हस्तांतरण मामले में दोषी पाया है, जिसके बाद उन पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही हैl

दमयंती रावत के ऊपर 20 करोड़ की धनराशि को बिना किसी सक्षम स्तर से अनुमति लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम को कर्ज हस्तांतरित करने का आरोप लगा है l

शिक्षा विभाग की खंड शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड देहरादून के सचिव के पद पर रहते हुए वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया। यह धनराशि गैर प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त परियोजना कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए की गई। 

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस मामले में 29 जून 2022 को श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित कर उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद प्रकरण की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जांच में महिला अधिकारी को दोषी पाया गया है l

इस मामले में विभाग अंतिम कार्रवाई से पहले विधि विभाग से राय ले रहा है। उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जा सकता, लेकिन फिर से वह किसी सेवा के लिए आवेदन कर सकती हैं या फिर वर्तमान पद से एक पद नीचे किया जा सकता है।

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts