बड़ी खबर : जिला आबकारी अधिकारी के साथ अभद्रता करने के मामले में पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम सहित तीन दोषी

जिला आबकारी अधिकारी के साथ अभद्रता व सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने पालिका ध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम सहित तीन लोगों को का दोषी पाया है। सजा के लिए सुनवाई 28 नवंबर को होगी। मामला वर्ष 2017 का है, जिला मुख्यालय पौड़ी में शराब विरोधी […]

जिला आबकारी अधिकारी के साथ अभद्रता व सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने पालिका ध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम सहित तीन लोगों को का दोषी पाया है। सजा के लिए सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

मामला वर्ष 2017 का है, जिला मुख्यालय पौड़ी में शराब विरोधी आंदोलन के चलते जिलाधिकारी कार्यालय में आंदोलनकारियों व जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी के बीच विवाद हो गया था। विवाद में तत्काल जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पालिकाध्यक्ष बेनाम सहित तीनो आरोपी 28 दिन जेल में भी रह चुके हैं।

इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी रवि प्रकाश शुक्ला की अदालत में हुई। गवाहों के बयान व पुलिस की चार्जशीट के आधार पर न्यायालय ने तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा के साथ अभद्रता, जान से मारने की धमकी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस सरिता नेगी और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक बिष्ट को दोषी करार दिया है। 

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts