हादसा : यहां हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त l पुलिस के 4 जवानों की हुई मौत

पिथौरागढ़- पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षण के लिए डोटी जिला जा रहे नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई हैl […]

पिथौरागढ़- पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षण के लिए डोटी जिला जा रहे नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई हैl

बैतड़ी जिले के सीडीओ सुरेश पंथी ने बताया कि सुबह बैतड़ी से डोटी जिले के दीपायल स्थित तालीम केंद्र के लिए पुलिस जवानों को ले जा रहा वाहन पाटन के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जवान अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर और दिर्घ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई

वहीं, गणेश बहादुर खड़का, गोपाल बहादुर पाल, भानु बिष्ट, नरेश कठरिया, पुतली खड़का, टेकेंद्र ऐरी, चंद्र सिंह ठगुन्ना, आशा धामी, चालक दिनेश महर घायल हो गए हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी और सेना के जवानों ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीडीओ पंथी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगीl

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts