श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन किया है।  उत्तराखण्ड की टीम में शामिल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उदय सिंह […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन किया है।  उत्तराखण्ड की टीम में शामिल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व कुलसचिव डॉ आर.पी.सिंह ने टीम सदस्यों को बधाई व शुभकमानाएं दीं। यह जानकारी टीम के कोच विजय नेगी ने दी। 

कोच विजय नेगी ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय की निशा राणा, मुस्कान लहरी, नीतू और मौसम कुमारी ने ब्रॉज मैडल जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड राज्य का परचम लहराया है। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फेकल्टी सदस्यों छात्र-छात्राओं ने पदक विजेताओं को बधाई देकर हौंसलाफजाई की।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts