पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

बड़ी खबर : समान नागरिक संहिता बड़ी संख्या में आए आम जनों के सुझाव, इन नए मामलों पर दिया जोर

November 22, 2022
in पर्वतजन
बड़ी खबर : समान नागरिक संहिता बड़ी संख्या में आए आम जनों के सुझाव, इन नए मामलों पर दिया जोर
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में आज समान नागरिक संहिता पर विशेसज्ञ समिति के सामने आमजन की तरफ से कानून लागू करने के पक्ष में बड़ी संख्या में सुझाव आने से उम्मीदें बढ़ गई हैं। शादी के लिए कम से कम 24 वर्ष होने और बुजुर्ग परिजनों को रिवर्स संपत्ति मिलने पर जोर दिया गया।

      नैनीताल क्लब में राज्य सरकार की समान नागरिक संहिता को लेकर सुझाव लेने आई विशेसज्ञ कमिटी की चैयरपर्सन न्यायाधीश(से.नि.)रंजना प्रकाश देसाई, न्यायधीश(से.नि.)प्रमोद कोहली, सामजिक कार्यकर्ता मनु गौर और पूर्व आई.ए.एस.और सी.एस.शत्रुघ्न सिंह ने दूसरे दिन आमजन से कानून बनाने के लिए विचार जाने। शहर के विभिन्न समुदाय, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और आम जनमानस से सुझाव लिए गए। सोमवार को ईसाई और बार एसोसिएशन के विचार लिए गए थे।

        सभा मे मौजूद पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा आकांशा जोशी ने कहा कि अभी हम शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने शादी के लिए सही उम्र 24 वर्ष बताई। लॉ कॉलेज की डॉक्टर दीपाक्षी जोशी ने कहा कि विवाह का अनिवार्य पंजोकरण होकर उसका सर्टिफिकेट मिलना चाहिए। इसे आधार कार्ड पर भी तत्काल चढ़ाना चाहिए। डी.एस.बी.की हैड प्रो.नीता बोहरा शर्मा ने कहा कि अलग अलग जगहों में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए और सरकार की महिला प्रतिनिधि जाकर उनके हाल जाने। बालश्रम पर भी कड़ाई से रोक लगनी चाहिए। अलग अलग धर्मों की महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए समान कानून बनना चाहिए। महिलाओं ने ये भी कहा कि देश में अनियंत्रित जनसंख्या पर रोक लगाते हुए परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्थाएं तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह का कानून सभी के लिए एक होना चाहिए, क्योंकि इससे धर्म को लेकर राजनीति नहीं हो सकेगी। सभी लोगों ने समान नागरिक संहिता कानून बनाने का समर्थन किया। समाजसेवी कंचन भंडारी ने गोद लेने के कानून पर बोलते हुए कहा कि शादी का पंजीकरण होना जरूरी है। पहाड़ों में शादी होती है और बाद में लड़कियों का क्या होता है, उनका कुछ पता नहीं चलता। उन्होंने संविधान में दिए अधिकारों पर बोलते हुए कहा कि यू.सी.सी.में किसी वर्ग का नाम नहीं आना चाहिए और इसका सभी को फायदा मिलना चाहिए। पंतनगर विश्वविद्यालय से आए एक छात्र ने कहा कि बुजुर्ग परिजनों को भत्ता देना चाहिए, क्योंकि इसपर बने कानून का पालन नहीं हो रहा है, क्यों न इसपर बच्चों की तनख्वाह से हिस्सा काटकर उन्हें मिल जाना चाहिए। पंतनगर विश्वविद्यालय के ही प्रदीप यादव ने कहा कि शादी के लिए उम्र की जगह उसकी स्नातक डिग्री होना जरूरी किया जाना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यूमा जैन ने कहा कि शादी की उम्र स्वास्थ्य कारणों से बराबर या एक ही होनी चाहिए। शादी और तलाक के लिए दोनों की रजामंदी होनी जरूरी होनी चाहिए। सभासद गजाला कमाल ने शरीयत कानून पर बोलते हुए कहा कि गोद लेने का कानून नहीं है। शरीयत में लड़की का भी पूरा पूरा हक होना चाहिए। कानून बनना चाहिए तांकि वो सुरक्षित हो जाएं। अभी गिफ्ट के रूप में गोद लेने का चलन चल रहा है। भीमताल से आए डॉ.हेम पाण्डे ने कहा कि अलग अलग धर्मों में अलग अलग कानून में असमानता दिखता है। कहा कि वर्ष 1875 में ब्रिटिश काल में भी इस कानून को बनाने पर चर्चा हुई, जिसमें समान नागरिक संहिता की बात की गई थी। बताया कि इस एकरूपता से विवाद खत्म होंगे। महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि यहां चर्चा में आए शादी, संपत्ति, गोद लेने आदि कानून को चरणबद्ध तरीके से यू.सी.सी.में दर्ज किया जाना चाहिए। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शांति मेहरा ने कहा कि लड़कियों को अधिकार देने के साथ ही उनके मायके के परिवार के लोगों की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए, क्योंकि वो हक लेकर चले जाती है, लेकिन उसके परिजनों के पास कुछ नहीं रह जाता है।अधिवक्ता हरीश राणा ने कहा कि लिव इन रिलेशन में पंजीकरण होना चाहिए, क्योंकि देह व्यापार के समय भी लिव इन रिलेशन के अधिकार का दुरुपयोग किया जाता है। कहा कि मृतक बेटे की पेंशन या कोई अन्य धनराशि में से 20 प्रतिशत माता पिता को मिलना चाहिए। 

       सदस्य शत्रुघन सिंह ने सभी लोगों के विचारों को अच्छा बताते हुए एक सुंदर ड्राफ्ट सशक्त कानून देने को कहा। चैयरपर्सन देसाई ने बताया कि बैठक में बहुत अच्छे सुझाव मिले हैं जिन्हें ड्राफ्ट में रखा जाएगा।


Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : नैनीताल की सूखाताल झील पर सौन्दर्यकरण के नाम पर डाल रहे थे कंक्रीट का फर्स l कोर्ट ने लगाई रोक

Next Post

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में बंपर तबादले l देखे लिस्ट

Next Post
ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बाद अब अधिकारियों के बम्पर  तबादले

ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में बंपर तबादले l देखे लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : गेम से मुनाफे का लालच देकर की ठगी, 15 राज्यों में कर चुके है धोखाधड़ी।
  •  130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने पूरी की कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग। कैंसर देखभाल को मिलेगा नया बल
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!