UKSSSC भर्ती घोटाला : हाकम सिंह की 6 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

UKSSSC भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की अवैध सम्पत्ति की कुर्की करने की तैयारी सरकार द्वारा कर ली गई है।

सरकार ने नकल माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी कर ली हैl

यूकेएसएससी भर्ती परीक्षा घोटाले में गैंगस्टर के आरोपी हाकम सिंह द्वारा नकल करा कर अर्जित की गई सारी अवैध संपत्ति का पूरा ब्यूरो ले लिया गया हैl इसमें हाकम सिंह की लगभग 6 करोड की अवैध प्रॉपर्टी का ब्यौरा सामने आया हैl

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट देहरादून भेजी गयी है ।

वही लगातार एसटीएफ द्वारा यूकेएसएससी भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत  विवेचना की जा रही है। गैंगस्टर अधिनियम में धारा 14 में अभियुक्तगणो द्वारा अवैध कार्यो के द्वारा अर्जित चल-अचल सम्पत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का प्रावधान है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts