एक्सक्लूसिव वीडियो : गुलदार ने महिलाओं पर किया हमला l देखिए वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के द्वाराहाट में शरारती गुलदार का दो लोगों पर हमला कर गिराने का वीडियो जोरों से वाइरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गुलदार दो लोगों के ऊपर पीछे से हमला कर उन्हें गिराकर आगे निकल जाता है।

        अल्मोड़ा जिले में द्वाराहाट के मल्ली मिरई गाँव में एक शरारती गुलदार ने दो से तीन लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। पहाड़ी के ऊपर से बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार पहाड़ी से नीचे उतरते लोगों के पीछे दौड़ा और एक एक करके उनपर हमला कर आगे बढ़ता गया। गुलदार ने पहले एक युवक और फिर एक एक करके दो महिलाओं पर पीछे से हमला कर दिया। अमूमन शरारती स्वभाव वाले गुलदार ने इस हरकत के बाद अपने पर लगे आरोपों को साबित कर दिया है। उसने ढलान में भागते हुए लोगों को गिरा दिया और उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए आगे को निकल गया। गनीमत रही कि गुलदार ने हमला कर अपने नाखूनों और दांतों से किसी को घायल नहीं किया, नहीं तो गंभीर परिणाम होते। घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है, जब पीड़ित अपने घर को लौट रहे थे। इस दौरान पहाड़ी के ऊपर बैठे किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना दिया। दोनों महिलाएं सुरक्षित बताई जा रही हैं।

देखिए वीडियो

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts