बड़ी खबर : भाजपा नेता से 60 हजार की ठगी, मुकदमा दर्ज

डॉ अंतरिक्ष सैनी जो की एक भाजपा नेता हैं, से होटल के लिए लोन दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपए ठग लिए गए हैं। भाजपा नेता डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी को होटल बनाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर गुजरात और दिल्ली के दो अलग अलग गिरोहों ने उनसे 60 लाख रुपए ठग लिए। […]

डॉ अंतरिक्ष सैनी जो की एक भाजपा नेता हैं, से होटल के लिए लोन दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपए ठग लिए गए हैं।

भाजपा नेता डॉक्टर अंतरिक्ष सैनी को होटल बनाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर गुजरात और दिल्ली के दो अलग अलग गिरोहों ने उनसे 60 लाख रुपए ठग लिए। जिसका अंदेशा होते ही नेता जी ने तुरंत मुकदमा दर्ज करवा लिया। 

उच्च न्यायालय के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है, जिसके लिए पुलिस ने डॉक्टर सैनी से ट्रांजेक्शन संबंधी सारे दस्तावेज़ मांगे हैं।

डॉक्टर सैनी संतला देवी नाम का एक रिसॉर्ट हबाड़वाला में बनवा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें लोन की जरूरत पड़ी। उनके ही मित्र सुदामा राम और महेश शर्मा जो की बड़ोदरा गुजरात के निवासी हैं, प्राइवेट फंडिंग करते हैं। दोनो ने डॉक्टर सैनी को 2019 में रिसोर्ट के दस्तवावेजों के साथ बड़ोदरा बुलाया, जहां शर्मा जी के घर पर उन्होंने सैनी जी को फंड की मंजूरी दे दी, और उन्हें दिल्ली आने को कहा। 

दिल्ली में रणवीर शर्मा नाम के व्यक्ति ने फंड की पूरी करवाही की,जिसकी सिक्योरिटी के नाम पर उसने सैनी जी से 40 लाख रुपए की रकम मांगी। सैनी जी ने 39.85 लाख का भुगतान कर दिया जो की महेश शर्मा और दिनेश पटेल ने ले लिए। पैसे मिलते ही दोनों ने अपने फोन बंद कर दिए। मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

दूसरा मामला, डॉक्टर सैनी के जैंतनवाला में बन रहे होटल से जुड़ा है। इसके लोन के लिए वर्ष 2020 में डॉ. सैनी की श्वेता शर्मा नाम की महिला से मुलाकात हुई। उसने खुद को महाराष्ट्र के एक बैंक का कर्मचारी बताया। 

श्वेता शर्मा की अनुभव मित्तल, पंकज जैन और अफसर अली से जान-पहचान हैं। ये सभी प्राइवेट फंडिंग करते हैं। उन्हें 80 करोड़ रुपये लोन दिलाने का झांसा दिया गया। 

12 दिसंबर 2020 को सभी लोग साइट विजिट के लिए दून आए और डॉ. सैनी के खर्च पर ही होटल में ठहरे। सिक्योरिटी के रूप में 30 लाख रुपये मांगे। डॉ. सैनी ने 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन, इसके बाद किसी का पता नहीं चला।

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts