हादसा : दुर्घटनाग्रस्त हुई कार l दो की मौत,दो घायल

सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। 

कार दुर्घटना में विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई है।  आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों कार्मिक तहसील सतपुली में सेवारत हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts