अपराध : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता को गोलियों से भूना

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बीजेपी नेता की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई है।  घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है।  यह दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ जारी है। हरिद्वार में स्थित गुरुकुल कांगड़ी […]

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बीजेपी नेता की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई है। 

घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। 

यह दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ जारी है।

हरिद्वार में स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

अमरदीप छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता थे। आरोपियों ने जगजीतपुर में स्थित अमरदीप के घर में घुसकर उन्हे गोलियों से भून डाला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार,हत्या प्रॉपर्टी डीलिंग में अमरदीप के साझीदार और उसके दो बेटों ने की।  बीच-बचाव करने आए अमरदीप के भाई और उसके एक दोस्त को भी आरोपियों ने गोलियां मारी हैं।  दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अमरदीप को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। 

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 3 में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में ‘रात्रि चौपाल’ की शुरुआत । गांव पहुंचे अधिकारी,जानिए फिर क्या हुआ ?

देहरादून, 21 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की धरातलीय समीक्षा और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित...

दुःखद – सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी, 21 अक्तूबर 2026। नीरज उत्तराखंडी  चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़थ के चोबदा तोक में सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी...

Related Posts