पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : UKPSC ने किया इन महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट निरस्त , नहीं दे पाएंगी PCS मुख्य परीक्षा

February 7, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, देखें
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

पीसीएस मुख्य परीक्षा से ठीक पहले UkPSC ने दूसरे राज्यों की 3247 महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट निरस्त कर दिया है। वह मुख्य परीक्षा नहीं दे पाएंगी। यह फैसला आयोग की बोर्ड बैठक में लिया गया।

प्री परीक्षा का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हुईं थीं। इन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने क्षैतिज आरक्षण संबंधी शासनादेश रद्द कर दिया था। इन अभ्यर्थियों का नाम हाईकोर्ट में महिला क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश रद्द होने के बाद संशोधित परिणाम में शामिल किया गया था।

दरअसल, पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हुईं थीं। इन पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने क्षैतिज आरक्षण संबंधी शासनादेश रद्द कर दिया था। इस आदेश के प्रभावी होने के साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग ने भी राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण खत्म करते हुए पिछले साल 22 सितंबर और 19 अक्तूबर को पीसीएस मुख्य परीक्षा के दो संशोधित परिणाम जारी किए थे। इस आधार पर तीन हजार से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को मौका मिल गया था।

अब 10 जनवरी को प्रदेश में उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम 2022 लागू हो गया। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, महिला आरक्षण अधिनियम के लागू होने के बाद विभिन्न पदों के सापेक्ष दूसरे राज्यों की 3247 महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट निरस्त कर दिया गया है। वह 23 से 26 फरवरी के बीच होने जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगी।

इनका रिजल्ट हुआ निरस्त:

ऐसी महिला अभ्यर्थी जो राज्य की अधिवासी नहीं हैं। जिन्होंने उत्तराखंड महिला के क्षैतिज आरक्षण का दावा नहीं किया है। ऐसी महिला अभ्यर्थी जो उत्तराखंड महिला के श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स के तहत स्थान धारित नहीं करती हैं। इन सभी का परिणाम निरस्त कर दिया गया है।

किस पद के सापेक्ष कितने रिजल्ट निरस्त:

समेकित पद- 2548

सहायक श्रमायुक्त- 06

उप निबंधक श्रेणी-2- 34

सूचना अधिकारी- 06

उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर, विधि अधिकारी- 571

सहायक निदेशक मत्स्य- 04

बाल विकास परियोजना अधिकारी- 78


Previous Post

PM Schemes : रिटायरमेंट के बाद लाभकारी होंगी यह 4 योजनाएं, अभी पढ़े

Next Post

खुलासा : धड़ल्ले से दिन-रात हो रहा अवैध खनन, कांग्रेस नेता रंजीत रावत ने लगाए शासन प्रशासन पर बड़े आरोप

Next Post
खुलासा : धड़ल्ले से दिन-रात हो रहा अवैध खनन, कांग्रेस नेता रंजीत रावत ने लगाए शासन प्रशासन पर बड़े आरोप

खुलासा : धड़ल्ले से दिन-रात हो रहा अवैध खनन, कांग्रेस नेता रंजीत रावत ने लगाए शासन प्रशासन पर बड़े आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हाइकोर्ट न्यूज: एक व्यक्ति-एक वोट नियम पालन के आदेश। राज्य निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण आदेश पर रोक..
  • बड़ी खबर: आपदा में आशा बने डीएम बंसल। बटोली गांव पहुंचकर बांटी राहत और सहायता
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी ने की पूर्व डीएफओ किशन चंद के बेटों और पूर्व रेंजर की पत्नी की संपत्ति अटैच..
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध मदरसों पर कोर्ट ने मांगा शपथपत्र। सरकार तय करेगी आगे की भूमिका..
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!