देखें वीडियो : यहां युवती ने वीडियो जारी कर सनातन धर्मियों को बताया भगवा आतंकवादी, सख्त कार्यवाही की मांग

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक युवती ने वीडियो जारी कर हिन्दू धर्मावलंबियों को जय श्रीराम के नारों के साथ बलात्कार, हत्या और गंदे काम करने वाला बताया। युवती ने अपने व्लोग में सनातन धर्मियों को भगवा आतंकवादी कहा है। इस युवती के खिलाफ हिंदूवादी विचारधारा के लोगों ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एक युवती ने वीडियो जारी कर हिन्दू धर्मावलंबियों को जय श्रीराम के नारों के साथ बलात्कार, हत्या और गंदे काम करने वाला बताया। युवती ने अपने व्लोग में सनातन धर्मियों को भगवा आतंकवादी कहा है। इस युवती के खिलाफ हिंदूवादी विचारधारा के लोगों ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है।

      नैनीताल में आज मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर कुछ हिंदूवादी विचारधारा के युवकों ने एक शिकायती तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि 15 फरवरी को स्मृति नेगी के नाम से ट्विटर में पोस्ट किए गए एक व्लोग में हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अपशब्द कहे गए। स्मृति नेगी ने फ्लैट्स मैदान में खड़े होकर बनाए गए इस वीडियो में कहा है कि भगवान राम ने अपनी माता के आदेशों का पालन करते हुए तख्त भाई को सौंप दिया। इसके बाद उसने बोला कि जय श्री राम के नारे लगाने वाले नाटक करते हैं और जय श्री राम का उद्घोष करते हुए खून, बलात्कार और सभी गलत काम करते हैं। इतना ही नहीं, सस्ती लोकप्रियता पाने की इच्छा लेकर वीडियो बनाने वाली इस बेकाबू युवती ने धर्मावलंबियों को भगवा आतंकवादी बोल दिया। उसके इस वीडियो को देखकर आम लोग बहुत आहत हैं और इसका वीरोध कर रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के विवेक वर्मा ने अपने साथियों के साथ मल्लीताल कोतवाली में एक शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये युवती धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करना चाहती है।

Also Read This

LPG की बढ़ती कीमतों के बीच पेलेट स्टोव बना होटल कारोबारियों का नया हथियार । ईंधन खर्च में 50% तक बचत का दावा

हल्द्वानी से शुरू हुई पहल अब पूरे कुमाऊं में तेजी से लोकप्रिय, होटल और कैटरिंग व्यवसायियों का बढ़ा रुझानहल्द्वानी। लगातार बढ़ती कमर्शियल LPG...

बड़ी खबर : क्षेत्र पंचायत बैठक में भारी हंगामा,प्रधानों ने भी किया बहिष्कार। जानिए कारण

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकासखंड में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने...

Related Posts