बड़ी खबर : कोरोनामुक्त हुआ प्रदेश, नहीं है कोई संक्रमित

उत्तराखंड 3 साल बाद आखिरकार कोरोना से मुक्त हो ही गया हैl अब कोरोना का एक भी सक्रिय मामला प्रदेश में नहीं हैं वहीं पिछले 1 हफ्ते से कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है l प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। 15 मार्च 2020 से लेकर […]

उत्तराखंड 3 साल बाद आखिरकार कोरोना से मुक्त हो ही गया हैl अब कोरोना का एक भी सक्रिय मामला प्रदेश में नहीं हैं वहीं पिछले 1 हफ्ते से कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है l

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। 15 मार्च 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4,49,472 संक्रमित मामले दर्ज किए गए। इसमें 4,31,693 संक्रमित ठीक हुए हैं। 7753 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 10.2 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है। इसमें 97.84 लाख सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड संक्रमण के मात्र 78 मामले सामने आए। लेकिन अब वर्तमान समय में प्रदेश में एक की एक्टिव कोरोना का मामला नहीं हैl 

प्रदेश में भले ही कोरोना के सक्रिय मामले नहीं हैं, इसके बावजूद कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन जरूरी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच जारी रहेगी।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts