बड़ी खबर : सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, टला बड़ा हादसा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा टला। सभासद ने वर्षों से खराब पड़ी सड़क की हालत पर नाराजगी जताई।       नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में हेम कांडपाल और उनकी पत्नी ड्यूटी के लिए घर से निकले ही थे कि पास में ही उनकी सिल्वर रंग की एक्स.यू.वी.300 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा टला। सभासद ने वर्षों से खराब पड़ी सड़क की हालत पर नाराजगी जताई।

      नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में हेम कांडपाल और उनकी पत्नी ड्यूटी के लिए घर से निकले ही थे कि पास में ही उनकी सिल्वर रंग की एक्स.यू.वी.300 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गहरी गहरी खाई वाले इस क्षेत्र में गाड़ी खाई में गिरने से बाल बाल बची और बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्रीय सभासद पुष्कर सिंह बोरा ने बताया कि सड़क के गड्ढे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की आपदा में ये सड़क टूट गई थी और तभी से इसे रिपेयर नहीं किया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग से की है लेकिन वस्तुस्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts