बड़ी खबर : डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर लिखा सीएम को पत्र, विधानसभा बर्खास्त कर्मचारियों को बताया निर्दोष

डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा हैl

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सर्वदालीय वैठक या कैबनेट के द्वारा फैसला लेकर 228 निर्दोष कर्मचारियों के हित में आदेश जारी करने का आग्रह कियाl

डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने 228 बर्खास्त विधानसभा कर्मचारियों को पत्र में निर्दोष बतायाl

साथ ही उन्होंने कहा कि 228 विधानसभा बर्खास्त कर्मचारियों की पारिवारिक, मानसिक एवं आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।2016 से 2021 के 228 तदर्थ कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध ठहराना

उचित नही है, क्योंकि इन कर्मचारियों की कोई गलती नही है। तथा इनकी सैलरी स्लिीप में सेवा समाप्ति की तिथि भी अंकित किया गया है। जिस आधार पर बैकों से इन्हें ऋण भी दिया गया है।

साथ ही राज्य सम्पति विभाग द्वारा कर्मचारियों को पूर्व में आंवटित शासकीय आवास को भी खाली किये जाने के नोटिस जारी कर दिये गयें हैं। जबकि कर्मचारियों का प्रकरण मा0 उच्च न्यायलय नैनीताल में लम्बित है।

डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने उक्त कर्मचारियों के पक्ष में मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल एवं सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में निःशुल्क पैरवी कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कहीl

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts