बड़ी खबर : यहां जमकर चले लात घूंसे, मचा हंगामा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल की मॉल रोड में दो पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। मॉल रोड में मारपीट देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना का वीडियो बन गया। नैनीताल की मॉल रोड में लाईब्रेरी के समीप तल्लीताल क्षेत्र में दो पक्ष के लोग भीड़ गए। अज्ञात […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल की मॉल रोड में दो पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। मॉल रोड में मारपीट देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना का वीडियो बन गया।

नैनीताल की मॉल रोड में लाईब्रेरी के समीप तल्लीताल क्षेत्र में दो पक्ष के लोग भीड़ गए। अज्ञात कारणों से लड़े दोनों पक्ष लाठी डंडों, लोहे की रॉड और बैल्ट से लड़ते दिखे। लड़ाई के बीच एक महिला के आने के बाद मम्पा थोड़ा शांत हुआ। 

महिला ने एक पक्ष को डांटकर जाने को कहा लेकिन तब तक दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी। एक पक्ज़ह नए दूसरे पक्ष के युवक को मारते मारते सड़क में लेता दिया। इस बीच दोनों तरफ से लोगों की भीड़ लग गई। 

शीला होटल के सामने हुई इस लड़ाई में लोगों के बीचबचाव करने के बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष शिकायत लेकर पुलिस के पास नहीं गए जिसके कारण मामला दर्ज नहीं हुआ। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

Related Posts