हादसा : भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

इंद्रजीत असवाल सतपुली । भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिनमें कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी । थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 9 बजे कल्जीखाल से भेटी की और आ रही इको […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली । भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिनमें कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी ।

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 9 बजे कल्जीखाल से भेटी की और आ रही इको कार मवाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । जिसमें सवार कार चालक 28 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र कुमार निवासी ग्राम भंगडू, पोस्ट रोडखाल की मौके पर ही मौत हो गयी ।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व व सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुँची । जहां पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें गहरी खाई से सबको मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा ।

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts