दुःखद: डंपर से टकराई बाइक । एक की मौत, एक घायल

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर में जबरदस्त तरीके से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर शाम एक डंपर ट्रक संख्या uk 07 […]

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर में जबरदस्त तरीके से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर शाम एक डंपर ट्रक संख्या uk 07 cb 4069 थानों से भानियावाला  की ओर आ रहा था और एवेंजर बाइक uk 07fe 3086 भानियावाला से थानों की ओर जा रहे थे।

 जैसे ही बाइक सवार मीडावाला के समीप पहुंची, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जबरदस्त तरीके से डंपर में टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर शुभम धुमाल पुत्र मदनलाल डोभाल  उम्र 23 वर्ष अथूरवाला डोईवाला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और विजेंदर सिंह पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अथूरवाला  डोईवाला का उपचार जारी है। घटनास्थल पर पहुंची रानीपोखरी पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है।  

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय

आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची दून देहरादून में पहली बार नैनो गाय को देखकर खिले पशु प्रेमियों...

बड़ी खबर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं थमा विवाद, कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने लगाया काम नहीं होने और झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप, विभाग ने योजना को बताया सुचारूमोरी/उत्तरकाशी। 24 सितंबर। रिपोर्ट- नीरज उत्तराखंडी ग्राम...

Related Posts