पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

ब्रेकिंग:वित्त मंत्री ने पेश किया बजट,पढ़िए मुख्य बिंदु

March 15, 2023
in उत्तराखंड
ब्रेकिंग:वित्त मंत्री ने पेश किया बजट,पढ़िए मुख्य बिंदु
ShareShareShare

वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में कुल 77 हजार 407 करोड़ के आय व्यय का बजट पेश किया है।

जानिए बजट 2023-2024 के मुख्य बिन्दु :-

  1. उद्यान विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 815.66 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • पॉलीहाउस हेतु रू0 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मिशन एप्पल योजना के अन्तर्गत रू0 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • राजकीय नियुक्तियों हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। जिस हेतु राज्य लोक सेवा
  • आयोग के अन्तर्गत रू0 133.53 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. उद्योग विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 461.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • वर्क फोर्स डेवलेपमेंट हेतु 100 करोड़
  • प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट स्टार्ट अप और इंटेरप्रीनियरशिप योजना हेतु रू0 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • विभिन्न नीतियों के तहत उद्योगों को अनुदान हेतु रू0 26 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु रू0 40 करोड़
  1. पर्यटन विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 302.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु रू. 63.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना निर्माण हेतु रू. 60.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • टिहरी झील का विकास के निर्माण हेतु रू. 15.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • चार धाम यात्रा/मार्गों पर आधारभूत सुविधाओं का निर्माण/ विकास हेतु रू. 10.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • पर्यटन विभाग अन्तर्गत चारधाम एवं विभिन्न स्थानों हेतु 
  1. शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 10459.55 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय हेतु रू0 51 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति हेतु रू0 11 करोड़ का प्रावधान
  • पी.एम श्री योजना हेतु रू0 92.78 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. कृषि विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 1294.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मिलेट मिशन हेतु रू0 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • स्थानीय फसलों में प्रोत्साहन हेतु रू0 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 4217.87 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • अटन आयुष्मान हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मेडिकल कॉलज तथा नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 2850.24 करोड का प्रावधान किया गया है।
  • निराश्रित विधवा पेंशन हेतु रू0 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • किसान पेंशन योजना हेतु रू 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • नंदा गौरा योजना हेतु रू0 282.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना हेतु लगभग रू0 26.72 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना हेतु रू० 23 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना हेतु रू0 19.95 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. विकेन्द्रीकृत विकास :-
  • जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 925.60 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो कि गत वर्ष से लगभग 26 प्रतिशत् अधिक है।
  • स्थानीय निकायों के समनुदेशन हेतु रू0 3343 करोड़ का प्राविधान है।
  1. लोक निर्माण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 2791.83 करोड़ का प्रावधान किया गया।
  • जिसमें रख-रखाव हेत अनुरक्षण मद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 430.67 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 850.47 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • जिसमें नव-निर्माण करने हेत वृहद्ध निर्माण मद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 1244.80 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 1318.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 1251.33 करोड़ का प्रावधान किया गया है ।
  • लखवाड़ परियोजना के अन्तर्गत रू0 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. सिंचाई विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल रू0 1443.42 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • देहरादून पेयजल हेतु सौंग डैम के अन्तर्गत रू0 110 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  1. अन्य महत्वपूर्ण निर्णय जोशीमठ व अन्य स्थानों में भू-धंसाव व अन्य के अन्तर्गत राहत कार्य हेतु रू0 1000 करोड़ का प्राविधान है।
  • जी-20 समिट हेतु रू0 100 करोड़ का प्राविधान।
  • राज्य के विभिन्न विभागों में अवस्थापना कार्य हेतु रू0 1300 करोड़ का प्राविधान है।
  • अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु रू0 215 करोड़ का प्राविधान है।


Previous Post

वीडियो: यहां दो पक्षों में हुई लड़ाई, दिन दहाड़े लहराए तमंचे

Next Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और विनोद सिंघल को नोटिस जारी, जानिए कारण

Next Post
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और विनोद सिंघल को नोटिस जारी, जानिए कारण

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और विनोद सिंघल को नोटिस जारी, जानिए कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी : पिनाक 2025′ का आगाज़। शंकर महादेवन और देव नेगी बिखेरेंगे जलवा
  • चयनित मगर बेरोज़गार: नियुक्ति की आस में संघर्षरत सहायक अध्यापक अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!