गुड न्यूज:यू कोड वी पे योजना के तहत राज्य को मिले 22 डॉक्टर, पहाड़ी जिलों में देंगे सेवाएं

देहरादून राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत पहले चरण में राज्य को 22 विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं,जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की जाएगी । सचिव स्वास्थ्य आर.राजेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों से 22 डॉक्टरों का […]

देहरादून राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत पहले चरण में राज्य को 22 विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं,जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की जाएगी ।

सचिव स्वास्थ्य आर.राजेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों से 22 डॉक्टरों का चयन हुआ है,जो अब चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी , पिथौरागढ़ जैसे जनपदों में अपनी सेवाएं देंगे।

सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि पहाड़ों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया था, जिसके बाद डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग के स्तर पर इंटरव्यू करते हुए 22 चिकित्सक का सिलेक्शन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर यू कोड वी पे योजना के तहत इंटरव्यू जारी रहेंगे।

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts