बड़ी ख़बर: निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी करेंगी हाथी की सवारी।

जल्दी ही खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा 29 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने वाली हैं। खुद उमेश कुमार कहते हैं कि वह निर्दलीय हैं और निर्दलीय ही रहेंगे, भाजपा कांग्रेस ज्वाइन नहीं करेंगे। लेकिन उनकी पत्नी को हरिद्वार लोकसभा की प्रभारी बनाए जाने की तैयारी है। भले ही […]

जल्दी ही खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा 29 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने वाली हैं।

खुद उमेश कुमार कहते हैं कि वह निर्दलीय हैं और निर्दलीय ही रहेंगे, भाजपा कांग्रेस ज्वाइन नहीं करेंगे।

लेकिन उनकी पत्नी को हरिद्वार लोकसभा की प्रभारी बनाए जाने की तैयारी है।

भले ही उमेश कुमार इस कार्यक्रम में उपस्थित ना रहे लेकिन पर्दे के पीछे से वही मैनेज करेंगे।

अगर उमेश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो बसपा से लोकसभा प्रभारी सोनिया शर्मा से कितनी मदद मिल पाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

बहरहाल बसपा के हरिद्वार से 3 विधायक हैं और उनका मानना है कि सोनिया शर्मा के आने से बसपा को ताकत मिलेगी, कुनबा बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी।

इसलिए बसपा सोनिया का स्वागत स्वैग से करने की तैयारी में है।

बसपा के कद्दावर नेता और लक्सर से विधायक हाजी शहजाद वैसे तो इस जॉइनिंग की जानकारी से इनकार करते हैं लेकिन खुद को पार्टी का सिपाही बताते हुए कहते हैं कि जो भी पार्टी में आएगा उसका स्वागत करेंगे।

मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी भी सोनिया की आमद से उत्साह में है।

कुल मिलाकर बसपा के विधायक और नेता सोनिया शर्मा के आने से खुश हैं और बोल रहे हैं कि “आओ रानी हम देंगे पालकी !”

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts