हादसा : यहां मोटर मार्ग पर कटिंग करते मलबे में दबे चालक व ठेकेदार । साइड इंचार्ज की पत्थर लगने से मौत

रिपोर्ट/नीरज उत्तराखंडी  जनपद उत्तरकाशी के पुराना धरासू थाना से कुछ दूरी पर मरगांव जाने वाले मोटर मार्ग के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कटिंग कार्य के दौरान मलवा व बोल्डर आने से चालक व ठेकेदार मलबे में दब गये, जबकि साइड इंचार्ज गम्भीर रूप से घायल होने पर मौत हो गई ।   […]

रिपोर्ट/नीरज उत्तराखंडी 

जनपद उत्तरकाशी के पुराना धरासू थाना से कुछ दूरी पर मरगांव जाने वाले मोटर मार्ग के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कटिंग कार्य के दौरान मलवा व बोल्डर आने से चालक व ठेकेदार मलबे में दब गये, जबकि साइड इंचार्ज गम्भीर रूप से घायल होने पर मौत हो गई ।  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात्रि साढे दस बजे आलवेदर रोड़ निर्माण कार्य के दौरान एक पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था दूसरी  मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलवा डंपर संख्या UK- 09CA- 0917 में लोड किया जा रहा । 

अचानक मलवा व बड़े-बड़े बोल्डर दो पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर गिर गया, वही सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार मलबे की चपेट में आने पर दब गए तथा साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में गिर गया।  

सूचना मिलने पर धरासू पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर एसडीआरएफ व साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया और खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिनको 108 की मदद से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में (साइड इंचार्ज) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। तथा 2 अन्य ठेकेदार व डंपर चालक घायल व्यक्तियों उपरोक्त का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को मोर्चरी में दाखिल किया गया है

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है ।

उक्त स्थान से छोटे वाहनों को कल्याणी से धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया है तथा बड़े वाहनों के लिए आवाजाही बंद है।

मृतक का विवरण-
1- श्री सिकंदर पुत्र श्री मेहताब सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार। (साइड इंचार्ज)
घायल का विवरण
1- श्री संजय चौधरी पुत्र श्री शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार)
2- श्री महेश नेगी पुत्र श्री लक्ष्मीचंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक)

 

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts