दुःखद: यहां आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों भेड़-बकरियों की मौत। देखें विडियो

उत्तरकाशी । 26 मार्च 2023 रिर्पोट/नीरज उत्तराखंडी  आपदा प्रबंधन विभाग  से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 350 बकरियों की मौत हो गई।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को […]

उत्तरकाशी । 26 मार्च 2023

रिर्पोट/नीरज उत्तराखंडी 

आपदा प्रबंधन विभाग  से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 350 बकरियों की मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। प्रशासन का कहना है कि रविवार को प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी।

बताते चलें कि बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की बकरियां ग्रीष्म काल शुरु होते ही मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर आ रही थी। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1000-1200 बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों में आ रही थी। 

शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे थे। जहां रात करीब नौ बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से लगभग 350 बकरियां जलकर मर गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया। 

तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों के मरने की सूचना मिली है। रविवार सुबह क्षति का आंकलन व मौत के कारणों की जानकारी के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts