बड़ी खबर : यहां पकड़ा गया फर्जी C.B.I. का डीसीपी

हरिद्वार पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई के डीसीपी को पकड़ा हैं। खुद को C.B.I. ऑफिसर बता बहादराबाद निवासी युवती से इसने सगाई की थी। हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचा। छापेमारी में अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की […]

हरिद्वार पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई के डीसीपी को पकड़ा हैं। खुद को C.B.I. ऑफिसर बता बहादराबाद निवासी युवती से इसने सगाई की थी।

हरिद्वार पुलिस ने C.B.I. ब्रांच दिल्ली और देहरादून में दस्तावेजों को खंगालने के बाद कथित फर्जी C.B.I. डीसीपी को बेहट सहारनपुर से दबोचा।

छापेमारी में अभियुक्त के कब्जे से डीसीपी की फर्जी आईडी, फोटोग्राफ्स और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए।

पुलिस द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति वसीम आजम हैं। उसके पास से IPS ड्रेस में 02 फोटो और डीसीपी की 8 फर्जी आईडी बरामद हुईं।

दरअसल,अभियुक्त द्वारा खुद को बतौर C.B.I. डीसीपी बताते हुए वर्तमान पोस्टिंग पटियाला बताकर आनंद विहार कॉलोनी निकट रानीपुर झाल बहादराबाद निवासी युवती से सगाई की थी। इस बारे में शक होने पर युवती के भाई ने शिकायती प्रार्थनापत्र देकर दिनांक 8 दिसंबर 2022 को थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts