दुःखद : खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, एक घायल

उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है, आज सुबह एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 की मौत हो गई,वही एक घायल हो गया।

 कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

जानकारी के अनुसार,एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।  सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

 पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है ।

नाम पता घायल व्यक्ति :-

ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।

मृतक का नाम पता :-*

1- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष

2- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष

3- गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts