दुःखद : खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, एक घायल

उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है, आज सुबह एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 की मौत हो गई,वही एक घायल हो गया।  कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलने […]

उत्तराखंड में लगातार हादसों का दौर जारी है, आज सुबह एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 की मौत हो गई,वही एक घायल हो गया।

 कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

जानकारी के अनुसार,एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।  सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

 पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है ।

नाम पता घायल व्यक्ति :-

ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।

मृतक का नाम पता :-*

1- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष

2- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष

3- गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts