बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां एनआईए की टीम ने मारा छापा। देश भर में 100 से अधिक ठिकानो पर NIA की छापेमारी

NIA की टीम ने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में  गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर टेरर फंडिंग मामले में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक सुबह 5:00 बजे से यह रेड शुरू हुई थी और अभी भी रेड जारी है।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि,राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक देशभर में 122 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी गैंगस्टर- खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है।

बताया जा रहा है कि, NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है,जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।

छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts