बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां एनआईए की टीम ने मारा छापा। देश भर में 100 से अधिक ठिकानो पर NIA की छापेमारी

NIA की टीम ने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में  गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर टेरर फंडिंग मामले में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक सुबह 5:00 बजे से यह रेड शुरू हुई थी और अभी भी रेड जारी है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि,राष्ट्रीय […]

NIA की टीम ने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में  गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर टेरर फंडिंग मामले में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक सुबह 5:00 बजे से यह रेड शुरू हुई थी और अभी भी रेड जारी है।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि,राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक देशभर में 122 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी गैंगस्टर- खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है।

बताया जा रहा है कि, NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है,जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।

छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। 

Also Read This

फिर महकेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू,160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीदेहरादून, 26 जुलाई 2026।नीरज...

हादसा (वीडियो):बड़ेथी वरुणागाड़ में नहाते समय 18 वर्षीय युवक नदी में बहा। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी...

Related Posts